रेवाड़ी। लघु सचिवालय परिसर के सभागार में आयोजित हुए समाधान शिविर में आज डीसी अभिषेक मीणा ने गांव लिसान में व्याप्त पीने के पानी की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।
गांव लिसान निवासी धर्मवीर ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले करीब तीन महीने से गांव के एक हिस्से में पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। जिस कारण ग्रामीणों को दूर-दराज के इलाकों से पानी भरना पड़ता है। डीसी अभिषेक मीणा ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तत्काल गांव लिसान में पानी की सप्लाई को शुरु करने के निर्देश दिए। गांव जाडरा निवासी पंकज ने बताया कि उनके गांव की प्रजापत धर्मशाला के समीप बिजली का एक पोल टूटा हुआ है। इस पोल पर हाईटेंशन केबल जुड़ी हुई है। जो कि कभी भी हादसा का कारण बन सकती है। डीसी ने बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को यह पोल लगवाने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में बाल विकास विद्यालय कौनसीवास की प्रबंधक डा. ज्योति यादव ने बताया कि उनके स्कूल के खेल मैदान में बिजली की हाईटेंशन केबल दबाई गई है। जो कि निर्माण कार्य के दौरान उखड़ गई है। इस केबल को विद्यालय की जमीन से हटवाने के लिए एक लाख रुपए की राशि जमा करवाई गई थी। लेकिन अभी तक लाइन को हटाया नहीं गया है। डीसी ने बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली की केबल को जमीन में कितनी गहराई तक दबाया जाता है, इसके नार्म के अनुसार यहां कार्रवाइ की जाए।
इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डा. कृष्ण कुमार, नगर परिषद के अभियंता नरेश कुमार, वन विभाग से अनिल कुमार, मानव संसाधन विभाग से नीरज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।