अंबाला। पंकज नैन आईपीएस आईजीपी. अंबाला रेंज एवं चेयरमैन पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर ने पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अम्बाला शहर के एक्टिविटी कैलेंडर – 2026 का अनावरण किया । इस अवसर पर अजीत सिंह शिखावत, आईपीएस, एसपी अम्बाला, कमलदीप गोयल आईपीएस, एसपी यमुनानगर, नीतिश अग्रवाल आईपीएस, एसपी कुरुक्षेत्र एवं डॉ. विकास कोहली मुख्य रूप से मौजूद रहे । पंकज नैन ने इस अवसर पर स्कूल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । एक्टिविटी कैलेंडर 2026 ना केवल सालाना कैलेंडर है बल्कि इस में 2026 में होने वाली सभी स्कूल एक्टिविटीज का विवरण है- स्कूल में हर शनिवार को नर्सरी विंग का बैग फ्रÞी डे होता है और हर एक्टिविटी के बारे में इस कैलेंडर में बताया गया है। साल 2026 में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस, वैज्ञानिक खोज, समय प्रबंधन, मूल्य आधारित कहानियाँ, प्रतिभा खोज, ट्रांसपोर्ट अवेयरनेस, जनरल नॉलेज,सलूट टू नेशन, रिपब्लिक डे, ग्रैंड पेरेंट्स डे, स्टोरी टेलिंग, फ्लावर डे, बाए बाए पार्टी, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कैंप,फन गेम्स, क्ले मॉडलिंग, इंग्लिश और हिंदी कैलीग्राफी, हैंड पेंटिंग, इंगिलश और हिंदी डेक्लामेशन, फैमिली डे, मदर्स डे, ब्लू डे, ग्रुप सांग, ग्रीन डे, बैलून डे, वर्ल्ड ओजोन डे, टेडी बियर डे, मास्क मेकिंग, फैशन शो जैसी एक्टिविटीज का आयोजन किया जायेगा जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने हरियाणा पुलिस विभाग एवं डी. ए. वी. संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रोत्साहन के बल पर ही विद्यालय उन्नति के शिखर पर पहुंचा है। उन्होंने बताया की सभी एक्टिविटीज का चयन छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए किया जाता है।