पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने वीरवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रेमनगर स्थित अपने निवास स्थान पर अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। उन्होने लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत सम्बन्धित प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित होगा। इसके साथ-साथ उन्होने कुछ समस्याओं बारे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो, इसके तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित करके समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। मकसद लोगों की समस्याओं का समय रहते समाधान करवाना है।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला के समक्ष आज जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत बिजली निगम से सम्बन्धित, पैंशन से सम्बन्धित, जन स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित, सडक़ों की मरम्मत व विकास कार्यों से सम्बन्धित प्रार्थियों ने लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं का निदान करने बारे आग्रह किया। पूर्व राज्यमंत्री ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सभी सम्बन्धित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान होगा और विकास कार्यों से सम्बन्धित जो भी मांग उनके समक्ष रखी गई है उसे चरणबद्ध तरीके से करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति वीरवार को उनके आवास पर आकर अपनी या अपने क्षेत्र की सामुहिक समस्या को रख सकता है।
इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर राजेश मेहता, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढीगरा, मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाना, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, पूर्व पार्षद हितेष जैन, पूर्व पार्षद सरदूल सिंह, पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह शाना, अजय चावला, रोमी ग्रोवर, आशु सैनी, संजीव गोयल टोनी, गुरजंट सिंह गोल्डी के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।