अंबाला। समाप्त सेवी संस्था अंशुल बनमाली मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लक्ष्मी देवी आर्य गर्ल्स हाई स्कूल अंबाला छावनी के सभाकक्ष में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में स्कूल के निर्धन विद्यार्थियों को सर्दी के प्रकोप से राहत देने के लिए स्वेटर भेंट किए गए। समाज सेवी रोटेटियन विनय मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि एवं भारत विकास परिषद सदर शाखा के पूर्व प्रधान रोटेरियन वीरेंद्र दुरेजा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट के प्रधान ओम बनमाली ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में समाज के उपेक्षित वर्ग की सहायतार्थ ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी और बताया कि वर्तमान प्रकल्प उसी कड़ी का हिस्सा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटेरियन विनय मल्होत्रा द्वारा विद्यार्थियों के लिए जुराबें, बिस्किट एवं चॉकलेट भेंट स्वरूप प्रदान की गई। मुख्य अतिथि विनय मल्होत्रा एवं वीरेंद्र दुरेजा ने भी संबोधित करते हुए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रकल्पों के लिए प्रशंसा की और भविष्य में भी इन्हें जारी रखने का अनुरोध किया।इस अवसर पर ट्रस्ट प्रधान ओम बनमाली ने समाज कल्याण हेतु किए जा रहे कार्य के लिए प्रोफेसर वीर सेन विनय मल्होत्रा ट्रस्ट के प्रधान विनय मल्होत्रा एवं समाज सेवी हंस राज माही द्वारा दी गई वित्तीय सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की तरफ से प्राचार्या मोनिका शर्मा ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए ट्रस्ट द्वारा समय समय पर विद्यालय में निर्धन विद्यार्थियों की सहायता हेतु किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और भविष्य में यह क्रम जारी रखने का अनुरोध किया। कार्यक्रम मे अन्य आमंत्रित अतिथियों में रोटेरियन अनिल सहगल, सीमा सहगल, तथा ट्रस्ट की तरफ से साहित्यकार पंकज शर्मा तथा शायर जगमाल सिंह राणा उपस्थित रहे।