अंबाला। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविरों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इससे पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ से वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की और उपायुक्त को लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिये। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक नागरिक की शिकायत व समस्या का नियमानुसार तय समय सीमा में निस्तारण करें। उन्होंने कहा किसी भी मामले में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी दिशा-निर्देश वीसी में प्राप्त हुए है सभी विभाग उनकी अनुपालना के तहत कार्य करें। ताकि आमजन को इन शिविरों के माध्यम से समस्याओं से राहत मिल सकें। इस दौरान उन्होंने समाधान शिविरों में किस तरह की शिकायतें अधिक आ रहीें है और वह किस विभाग से जूडी है। इस बारें जानकारी ली और उनके समाधान को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों एवं समाधान को साथ के साथ पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने विभागों से जूडी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बारे भी लोगों को जागरूक करें। उन्होंने जिला के नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को इन शिविरों में रखें और इन शिविरों का लाभ उठाएं। यह शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से 12 बजें तक आयोजित किए जा रहें है। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, संयुक्त आयुक्त नगर निगम पुनीत, डीएसपी हितेश के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
अंबाला एडीसी की सख्ती: शिकायतों का समय सीमा में निस्तारण अनिवार्य



