नि:क्षय मित्र योजना के तहत सिविल अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्षा एवं डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन डा. रेनू चावला, रेडक्रास सोसायटी कैथल के सचिव रामजी लाल तथा उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप बातिश की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 200 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई।
नि:क्षय मित्र योजना के तहत 200 टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट



