अंबाला। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रोटरी अंबाला कैंसर अस्पताल की शाखा स्नेह स्पर्श ने स्टाफ रोड़, रेजीमेंट बाजार तथा जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर कैंसर सजगता रैली निकाली जिसमें केंद्रीय विद्यालय नंबर 4, जी एम एन पब्लिक स्कूल के अध्यापकों एवं छात्रों ने भाग लिया। जुलूस की शक्ल में रैली निकालने से पहले केवी नंबर 4 में कैंसर जागरूकता एवं एच.पी. टीकाकरण के ऊपर एक आयोजन किया गया। इसमें स्नेह स्पर्श के अध्यक्ष सुभाष बंसल ने बताया की कैसे यह संस्था लाइलाज कैंसर रोगियों के घर में जाकर उनके अंतिम दिनों में उनकी मुफ़्त सेवा अश्रु करती है तथा उन्हें कुछ महीनों का राशन भी उपलब्ध कराती है। उसके पश्चात गिरीश अग्रवाल ने लड़कियों को गर्भाशय कैंसर से मुक्ति दिलाने के लिए रोटरी अस्पताल में मुफ़्त टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। दिनेश सेठी ने लड़कियों को गर्भाशय कैंसर से बचाने संबंधी एक कविता का पाठ किया। रोटरी प्रधान संजीव गोयल ने छात्रों को कैंसर से बचे रहने के उपाय बताए तथा प्रधानाचार्य अमन गुप्ता ने के.वी नंबर चार की तरफ से स्नेह स्पर्श तथा रोटरी क्लब का धन्यवाद किया जिन्होंने उनके स्कूल को इस रैली का भागीदार बनाने का अवसर दिया। इसके पश्चात प्राचार्य अमन गुप्ता तथा पूर्व रोटरी प्रधान डॉ के के जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को जुलूस के रूप में विदा किया तथा डॉ. विनय मल्होत्रा ने रैली का नेतृत्व किया। विभिन्न बाजारों में से निकलते हुए रैली का अंत जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल में हुआ। यहीं पर कैंसर विषय के ऊपर छात्रों में कराया गया पोस्टर मेकिंग तथा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार स्कूल प्राचार्य रितु घई के कर कमलों से दिये गये। केवी नंबर 4 के निम्नलिखित छात्रों ने पुरस्कार प्राप्त किया प्राप्त किये: अमन, समर पाल, सुमित, जसकीरत, पलक, आन्या, नान्या तथा महिमा। जीएमएन पब्लिक स्कूल के निम्नलिखित छात्र विजेता रहे: विश्प, नंदिनी, प्राची जयमंत, मिताली, मान्या, अन्नया एवं मन्नत। छात्रों के साथ रैली में इनर व्हील क्लब की सदस्यों जैसे कि डॉ नीना मल्होत्रा, रेखा गुप्ता, नीलकमल; रोटरी क्लब के सदस्यों जैसे कि पूर्व प्रधान डॉ. एस. सी.धीर, डॉ के के जैन, डॉ देशबंधु, डॉ विनय मल्होत्रा, सुभाष बंसल, दिनेश सेठी, प्रधान संजीव गोयल, अजय गुप्ता संदीप चोपड़ा, दीपक जैन, विशु जैन, श्रीमती कनिका जैन, सीनियर एडवोकेट केएल सहगल, शक्ति सेवा समिति के प्रधान जयकुमार आदि ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी छात्रों, अध्यापकों तथा एवं सहभागियो को अल्पाहार तथा चाय पान कराया गया।
विश्व कैंसर दिवस पर अंबाला में जागरूकता रैली, केवी नंबर 4 व जीएमएन स्कूल के छात्र रहे शामिल



