नई दिल्ली, 28 अगस्त (वेब वार्ता)। निर्यातकों के शीर्ष निकाय फियो ने गुरुवार को भारतीय वस्तुओं पर उच्च अमेरिकी शुल्क पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि तिरुपुर, नोएडा तथा सूरत के कपड़ा विनिर्माताओं ने इन भारी शुल्कों के कारण उत्पादन रोक दिया है।
फियो के अध्यक्ष एस.सी. रल्हन का बयान
भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा कि इस कदम से भारतीय वस्तुओं का अपने सबसे बड़े निर्यात बाजार में कारोबार बुरी तरह बाधित होगा। उन्होंने इस घटनाक्रम को एक झटका बताया और कहा कि इससे अमेरिका को भारत के निर्यात पर गंभीर असर पड़ सकता है।
अमेरिकी शुल्क वृद्धि का प्रभाव
भारत का ज्यादातर निर्यात अब चीन, वियतनाम, कंबोडिया, फिलिपीन और अन्य दक्षिण-पूर्वी तथा दक्षिण एशियाई देशों की तुलना में कम प्रतिस्पर्धी हो गया है। उन्होंने कहा, फियो, अमेरिकी सरकार के भारतीय मूल के सामानो पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करता है, जिससे कई निर्यात श्रेणियों पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।
प्रतिस्पर्धा में भारत की स्थिति
उन्होंने आगे कहा कि तिरुपुर, नोएडा और सूरत के कपड़ा और परिधान निर्माताओं ने उत्पादन रोक दिया है। रल्हन ने कहा कि यह क्षेत्र वियतनाम और बांग्लादेश के कम लागत वाले प्रतिद्वंद्वियों के सामने पिछड़ रहा है।
खेल
धनसौली स्कूल में प्रवेश उत्सव, नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत
नए सत्र से पहले विद्या भारती मॉर्डन स्कूल में यज्ञ, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
पानीपत। विद्या भारती माॅर्डन स्कूल खादी आश्रम में 1 अप्रैल...
पानीपत के विद्या भारती स्कूल में नए सत्र के अवसर पर यज्ञ में आहुति देते छात्र
पानीपत। श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्री...






