टीबी मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज राज्य टीबी प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र पंचकूला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों और उनके परिवारों को पोषण किट प्रदान करने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के माध्यम से समर्थन जुटाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
बैठक में इस अभियान को जनभागीदारी के रूप में सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी टीबी मरीज पोषण से वंचित न रहे। हरियाणा में इस वर्ष (2025) में लगभग 60,000 पोषण किट की आवश्यकता है।
टीबी मुक्त हरियाणा अभियान को मिला जन समर्थन



