तनेजा पब्लिक स्कूल में कानूनी साक्षरता गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसका विषय था -सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा ।इस गतिविधि में विद्यालय के कक्षा 11वीं की छात्राओं वंशिका, कृतिका, निहारिका, योगिता ,कनिका ने मंच पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा के महत्व पर एक भूमिका नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें यह दिखाया गया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव ज्ञान को हमें हमेशा सम्मान देना चाहिए। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि परिवार और समाज की जिम्मेदारी है, कि वह वरिष्ठ नागरिकों को अधिकार दिलाए और उन्हें सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन प्रदान करें। इसके बाद कक्षा 11वीं की भावना ने वरिष्ठ नागरिक के अधिकारों पर भाषण पर दिया। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या शालू भसीन ने छात्रों और सभी उपस्थित अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रेरक शब्दों में बताया कि वरिष्ठ नागरिक वास्तव में हमारे मार्गदर्शक होते हैं। विद्यालय परिवार ने हमारे स्कूल के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उन्हें बुके दिए।
तनेजा पब्लिक स्कूल में कानूनी सारक्षता गतिवित का किया आयोजन



