रतिया;- गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालावास दादूपुर में आयुष योग सहायक सुखदेव कम्बोज व सुरेंद्र शर्मा द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। स्कूल के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने भारी संख्या में भाग लिया और सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। इस अवसर पर आयुष योग सहायक सुखदेव कम्बोज व सुरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के लाभों के बारे में बताया और उन्हें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता भी बढ़ती है।
स्कूल के प्रिंसिपल ने आयुष योग सहायक सुखदेव कम्बोज व सुरेंद्र शर्मा का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को योग और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया जा सकता है।
इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों का अभ्यास किया और योग के महत्व को समझा।