भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बीजेपी नेताओं की लगाई ड्यूटियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक यह पखवाड़ा मनाया जाएगा। भाजपा सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण जैसे दर्जनभर सेवा के कार्यक्रम होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के लिए नेताओं की ड्यूटियां लगाई है।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा जिसके लिए डा. जगजीत आहूजा, डा. पुष्पा बिश्नोई, अजय खुडिया को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी तरह से स्वच्छता अभियान  के लिए जवाहर यादव, नताशा सिहाग, नागेन्द्र शर्मा, सुलेख डिडवाड़ा को जिम्मेदारी दी है। चिकित्सा कैंपों के लिए प्रवीन जैन, डा. रामबीर गोस्वामी, नेहा धवन, परीक्षित भारद्वाज, डा. आदित्य की संयोजक के रूप में ड्यूटियां लगाई है।
शमशेर सिंह खरक ने बताया कि जिला स्तर पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन होंगे जिसके लिए नवीन गर्ग, सुनीता गोयल, एडवोकेट बलबीर सिंह, हरि प्रकाश संयोजक नियुक्त किए गए हैं। स्कूल ट्रेनिंग कम्पीटीशन के लिए कृष्ण ढुल, दीपक हुडा, निर्मला बैरागी, बरखा यादव को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शियां लगाई जाएंगी जिनकी जिम्मेदारी  विकास दहिया, मेरे अलावा गोपाल शर्मा, नीरा तोमर संयोजक नियुक्त किए हैं।
खरक ने बताया कि युवा मैराथन के लिए संजय सिंह, सरोज सिहाग, कृष्ण छोक्कर, दिनेश घिलौड़ को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे जिनके लिए आशा शर्मा, पंकज जैन, नेहा झा, रितेश लम्बोरिया को जिम्मेदारी दी है।