एस .डी गर्ल्स हाई स्कूल तोपखाना बाजार में आज तंबाकू की रोकथाम विषय पर एक विशेष नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक का उद्देश्य विद्यार्थियों तथा समाज को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। नाटक में विद्यार्थियों ने रोचक संवाद और प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि तंबाकू केवल स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को भी नुकसान पहुँचाता है। उन्होंने धूम्रपान और गुटखा खाने जैसी आदतों से होने वाले कैंसर, हृदय रोग, श्वसन रोग आदि खतरों पर प्रकाश डाला।विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति नरूला बहल ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराती हैं। साथ ही, उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि हम स्वयं भी तंबाकू से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। सभी ने नाटक की सराहना की और तंबाकू जैसी घातक आदतों से समाज को बचाने का संकल्प लिया।
एसडी गर्ल्स हाई स्कूल तोपखाना के विद्यार्थियों ने तंबाकू की रोकथाम पर नाटक प्रस्तुत कर किया जागरूक



