अंबाला। राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला शहर में नगर निगम अंबाला शहर द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे मुख्यातिथि मदन लाल चीफ सेक्टरी इंस्पेक्टर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला, राज कुमार ए एस आई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला, सहजप्रीत सिंह जूनियर इंजीनियर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला, सचिन शर्मा आई ई एस एक्सपर्ट म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला द्वारा प्राचार्या जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान मानवी पाल बी कॉम द्वितीय,द्वितीय स्थान वंशिका बी कॉम द्वितीय, तृतीय स्थान यशप्रीत बी कॉम तृतीय वर्ष की छात्राओं ने प्राप्त किया। सानिया, ललिता, लवप्रीत को संयुक्त पुरस्कार प्राप्त किया। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या कृष्णा उप्पल के मार्गदर्शन में क्लीन एंड ग्रीन कैंपस थीम के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ शिवाली शर्मा ने बताया कि स्वच्छ परिसर न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण भी निर्मित करता है। इस प्रतियोगिता मे छात्राओं ने क्लीन भारत ओर प्लास्टिक फ्री भारत पर अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता मे सभी स्टाफ सदस्यों तथा छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।
सनातन धर्म कॉलेज अंबाला में जल के भौतिक-रासायनिक विश्लेषण पर कार्यशाला



