प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल पानीपत के विद्यार्थियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में 7 रजत व 9 कांस्य सहित 16 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 5 सितंबर से 8 सितंबर 2025 को ऋषिकुल विद्यापीठ सोनीपत में आयोजित की गई थी जिसमें अंडर -19 लड़कों के ग्रुप में अरमान राठी ने 1500,400 और 200 मीटर रेस में रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपना नाम सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में  दर्ज किया, वहीं अंडर 17 गर्ल्स की टीम में आकृति गाहल्याण ने भी 400 ओर 200 मीटर दौड में  रजत और कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रीय टीम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इनके अतिरिक्त समर्थ गाहल्यान, दक्ष , रुद्र कादियान तथा मनन ने तैराकी की विभिन्न श्रेणियों में रजत व कांस्य पदक जीते। विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सीबीएसई नॉर्थ जोन स्विमिंग चैंपियनशिप के अंतर्गत विद्यालय से चयनित 5 छात्र 17 सितंबर से 21 सितंबर तक एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे वहीं  छात्रा आकृति 24 से 27 सितंबर को उड़ीसा में अपने विद्यालय को गौरवान्वित  करेगी।
विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अंजू गुप्ता व प्रधानाचार्या ममता सचदेवा ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।