अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल, रिवरसाइड के प्रांगण में सीबीएसई द्वारा निर्देशित सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित दो दिवसीय ‘क्षमता निर्माण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के शिक्षण कौशल को आधुनिक बनाना और सामाजिक विज्ञान को विद्यार्थियों के लिए अधिक सुलभ, व्यावहारिक व रोचक बनाना था। कार्यक्रम की शुरूआत दैनिक प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस कार्यशाला का संचालन आमंत्रित रिसोर्स पर्सन्स अनुपमा हांडा, एयरफोर्स स्कूल और श्रीमती सिमरण, आर्मी पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन्स ने सामाजिक विज्ञान शिक्षण की विभिन्न बारीकियों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे डिजिटल टूल्स, मानचित्रों और केस स्टडीज जैसी नवीन पद्धतियों का उपयोग कर इस विषय को जीवंत बनाया जा सकता है। शिक्षकों को संबोधित करते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि कक्षा में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि परियोजना कार्य और समूह चचार्ओं के माध्यम से भी जटिल ऐतिहासिक और भौगोलिक सिद्धांतों को स्पष्ट किया जा सकता है। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों ने भी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया और शिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० सीमा दत्त ने रिसोर्स पर्सन्स को इस ज्ञानवर्धक कार्यशाला के सफल संचालन के लिए आभार प्रकट किया और डीएवी परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
रिवर साइड डीएवी स्कूल में सामाजिक विज्ञान क्षमता निर्माण कार्यशाला



