अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेहड़ा से राम निवास सैनी अंग्रेजी प्राध्यापक लगभग 37 वर्षों की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए।सबसे पहले11 मई को उन्होंने गीता स्कूल नारायणगढ़ में टीजीटी सामाजिक विज्ञान के पद पर तीन साल दो महीने तक कार्य किया। उसके बाद 20 जुलाई 1992 को सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला कैंट में टीजीटी सामाजिक विज्ञान सैंक्शन पोस्ट पर 12साल पांच महीने तक कार्य किया। उसके बाद 16दिसंबर 2004 को सरकारी सेवा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौरा में टीजीटी एसएसटी के पद पर नियुक्त हुए। 22अगस्त 2010 को राजकीय उच्च विद्यालय डेयरी फार्म में स्थानांतरित हुए। 22/06/2016 को पीजीटी राजनीति शास्त्र के पद पर प्रमोशन लेकर रा. व. मा. वि. गदौली में रहे। उसके बाद 08/08/2016को रा. व. मा. वि. पिलखनी में ट्रांसफर हुआ। 22/12/2016को अंग्रेजी प्राध्यापक के पद पर प्रमोशन लेकर रा.व. मा. वि. कडासन में कार्य किया।उसके बाद रा.मा.सं. व. मा. वि. समलेहडी में और उसके बाद 31अगस्त 2022 को सपेहड़ा विद्यालय में लगभग साढे तीन साल तक कार्य किया।विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सम्मानपूर्वक उन्हें भावभीनी विदाई दी।मंच संचालन संस्कृत प्राध्यापक श्रीदत्त ने किया।प्राध्यापक मिश्रा तथा अनिता तथा आशु ने उनके जीवन पर सारगर्भित भाषण दिया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने वीडियों क्लीप के माध्यम से शुभकामना संदेश भेजा।विद्यालय इन्चार्ज सीमा ने राम निवास के लिए स्वस्थ व निरोग रहने की ईश्वर से कामना की तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्राध्यापक श्रीदत्त,अवतार सिंह, ,राजेंद्र सिंह,प्राध्यापिका अनिता शर्मा,विवेक मिश्रा,अनिल अत्रि ,ममता,मीनाक्षी मोनिका शर्मा ,वीना शर्मा, आशु गुप्ता,राजिन्दर कुमार, हरजीत कौर,राजवन्ती देवी,अर्चना सैनी, मनजीत कौर,आरती,गुरजीत कौर,परमजीत कौर,मोहित,राजेश कुमार,एबीआर सी सुनैना,सुरिंदर,संदीप, कृष्ण तथा सुभाष, राजेश मौजूद रहे।