अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल, वूमेन सेल तथा रोटरैक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ह्लप्रोफेशनल एवं पर्सनल डेवलपमेंटह्व विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला ह्लगिलेट गार्ड सफलता प्रोग्रामह्व के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें गिलेट इंडिया और पी एंड जी की ओर से मिस आयुषी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया तथा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए तैयार करना तथा उन्हें व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत जीवन में सफल बनने के लिए आवश्यक कौशलों से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण, संचार कौशल, समय प्रबंधन तथा लक्ष्य निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक कौशल, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता तथा आत्मअनुशासन भी उतने ही आवश्यक हैं। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से निर्धारित करना और निरंतर मेहनत तथा समर्पण के साथ कार्य करना ही सफलता की कुंजी है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को करियर निर्माण के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें यह प्रेरणा दी गई कि वे अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानें, अपने कौशलों को विकसित करें तथा जीवन में आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं भी व्यक्त कीं। कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वूमेन सेल की संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर कावलीन भरेज, करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. छवि किरण तथा रोटरैक्ट क्लब की प्रभारी डॉ. भुपिंदर कौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में डॉ. दीपक कुमार और असिस्टेंट प्रोफेसर भविषा वर्मा ने आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया तथा विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। कॉलेज प्रवक्ता डॉ लीना गोयल ने कार्यक्रम की सफलता पर शुभकामनाएं दी
अंबाला में प्रोफेशनल और पर्सनल डेवलपमेंट पर कार्यशाला, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन



