राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चे को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। जिससे हम स्वच्छ और साफ वातावरण में रहकर निरोगी जीवन जी सकें। प्राचार्या डॉ.प्रतिमा शर्मा ने कहा कि पानीपत कब डी ओ सी हरिओम प्रकृति प्रेमी और पर्यावरण संरक्षक हैं जो लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। वाइस प्राचार्य रामहेर ने स्कूल प्रांगण में आक्सीजन पार्क बनाने के लिए कब डी ओ सी हरिओम का धन्यवाद किया गया। प्राचार्या डॉ.प्रतिमा शर्मा और डी ओ सी हरिओम ने सभी बच्चों और पानीपत वासियों से अपील की है कि बारिश का मौसम चला हुआ इसलिए सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें और पानीपत को हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
हर बच्चे को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, ताकि स्वच्छ और साफ वातावरण में निरोगी जीवन जी सकें : डॉ. प्रतिमा शर्मा



