इस संकट की घड़ी में हम सब हरियाणा वासी पंजाब के अपने बाढ़ पीड़ित भाइयों के साथ दृढ़ता के साथ खड़े हैं, हरियाणा के लोग पंजाब के भाइयों को हर प्रकार की मदद पहुंचाने के लिए तत्पर है। यह शब्द सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने उनके कार्यालय में मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में 50 हजार का चेक सोपने के लिए पहुंचे महराणा गांव के नंबरदार सूरजभान जोगी से चेक प्राप्त करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे।
गजेंद्र सलूजा ने कहा हम सबको अपने सामर्थ्य अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष तथा प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना योगदान देना चाहिए।
गजेंद्र सुलूजा ने कहा की हरियाणा के मुख्यमंत्री पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड रुपए की सहायता दे चुके हैं और उन्होंने पंजाब के लोगों को आगे भी हर संभव सहायता देने का जो आश्वासन दिया है वह अति सराहनीय कदम है। गजेंद्र सलूजा ने इस कल्याणकारी कदम के लिए नंबरदार सूरजभान जोगी का आभार व्यक्त किया।
चेक सोपने के अवसर पर महराणा के नंबरदार सूरजभान जोगी ने कहा की इस आपदा की घड़ी में हम सबको पंजाब के अपने भाइयों के साथ मजबूती के साथ खड़े रहना होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने स्तर पर जितनी भी सहायता हो सके वह करें। सूरज भान जोगी नें कहा की हम समाज के अन्य लोगो को भी इस नेक काम के लिये प्रेरित करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता ईश कुमार राणा,जगबीर, रामेहर कुंडू, अंग्रेज जून, राजेश ओबेरॉय,दलवीर रंगा,पंकज धमीजा सुरेंद्र खरब,सुभाष शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
नंबरदार सूरजभान जोगी नें सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा को मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष के लिये 50 हजार का चेक सौंपा



