पानीपत ग्रीन मिशन के तहत 1 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड 9 में पार्षद नवल जिंदल और वार्ड 10 में पार्षद कमल अरोड़ा ने किला पार्क और लाइब्रेरी परिसर में पौधारोपण कर वार्ड को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम कुमार सैनी, दीवान चंद चावला और मुख्य वक्ता महेंद्र कंसल रहे। उन्होंने सभी वर्गों से पौधारोपण में योगदान देने की अपील की। संयोजक एडवोकेट संदीप जिंदल, पार्षद रोकी गहलोत, प्रीतम गुजर, हिमांशु कटारिया, मुकेश बॉस, जगदीश धमीजा, अमित गुप्ता और लाइन्स क्लब की पदाधिकारी महिलाओं ने अतिथियों को मनी प्लांट भेंट कर सम्मानित किया।
बीजेपी नेता पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा की देश हरा भरा होगा तो प्रदूषण कम होगा। पार्षद नवल जिंदल ने कहा कि किला पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए बहुत जल्द एक कमेटी बनाई जाएगी और कार्य आरंभ किया जाएगा। वहीं, पार्षद कमल अरोड़ा ने इसे प्रशासन की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यह मुहिम पानीपत के लिए वरदान साबित होगी।
इस अवसर पर बाजार प्रधान संजय सोनी, निशांत सोनी, दर्शन लाल वधवा, यश शर्मा, मास्टर एडवोकेट इरफान अली, इरशाद अंसारी, सरदार गुरदीप और बलबीर सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण कर जागरूकता का संदेश दिया।
पानीपत ग्रीन मिशन: वार्ड 9 और 10 में हुआ पौधारोपण, तीन महीने तक चलेगा अभियान



