हरियाणा आर्गेनिक ओर इन शक्ति फाउंडेशन ने सीएसआर स्कीम के तहत लगाया आरओ वाटर प्लांट
श्रीश्याम नगरी के नाम से प्रसिद्ध चुलकाना धाम के ग्रामीणो को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पीने को मिलेगा क्योकि ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड की इकाई हरियाणा ऑर्गेनिक ने अपने सहयोगी संगठन इन शक्ति फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से चुलकाना गाँव की गुर्जर चौपाल में एक आरओ वाटर प्लांट लगाया है जिसका उद्घाटन हरियाणा आर्गेनिक समालखा के प्रबंधक अखिल कुमार, अशोक,एम पी सिंह ओर प्रवीन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर ग्रामीणो को संबोधित करते हुए हरियाणा आर्गेनिक के प्रबंधक अखिल कुमार ने कहा कि इस आरओ प्लांट के माध्यम से चुलकाना गाँव के परिवारों को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आयेगी। उन्होने बताया कि हरियाणा आर्गेनिक ओर इन शक्ति फाऊँडेशन के द्वारा चुलकाना और किवाना के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बच्चों को डिजिटल युग के लिए तैयार करेगा और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगा। उन्होने बताया कि यह पहल इन शक्ति फाउंडेशन और ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के अंतर्गत की गई है। इस अवसर पर ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड से अखिल कुमार, विनय,संजय,देव,प्रवीन शर्मा तथा इन शक्ति फाउंडेश के प्रबंधक योगेन्द्र,प्रीति,जयपाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।



