DPK Logo

पंचकूला पुलिस ने अगस्त में 11 गुम मोबाइल लौटाए, साइबर सेल की सराहनीय पहल

पंचकूला पुलिस ने अगस्त में 11 गुम मोबाइल लौटाए, साइबर सेल की सराहनीय पहल

पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने अगस्त माह में सराहनीय पहल करते हुए 11 खोए हुए मोबाइल फोन उनके असल मालिकों को सुरक्षित लौटाए। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने मोबाइल मालिकों से मुलाकात कर उनकी खुशी साझा की और कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना है। फोन वापसी पर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया और इसे विश्वास बहाली की दिशा में बड़ा कदम बताया।
इस उपलब्धि का श्रेय साइबर सेल की टीम को दिया गया। साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, सब इंस्पेक्टर रामू स्वामी और सिपाही रजनीश ने मिलकर मेहनत कर गुम मोबाइल ट्रेस किए और सही मालिकों तक पहुंचाए।
अब अगर आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार का CEIR पोर्टल आपकी मदद कर सकता है। यह पोर्टल खोए हुए फोन को ब्लॉक और ट्रैक करने की सुविधा देता है ताकि उसका दुरुपयोग रोका जा सके।
सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं और उसकी कॉपी रखें। इसके बाद ceir.gov.in पर जाएं और विकल्प चुनें। यहाँ एक फॉर्म भरना होगा जिसमें मोबाइल नंबर, आईएमईआई , ब्रांड/मॉडल, खोने की तारीख-स्थान, एफआईआर नंबर और पहचान संबंधी जानकारी देनी होगी। साथ हीएफआईआर की कॉपी और खरीद की रसीद अपलोड करनी होगी।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम वीडियो

happy couple riding scooter choosing smart two wheeler insurance in chandigarh mohali panchkula tricity
icon
°C

Hourly Forecast
future secure karne ke liye insurance protection concept for families in chandigarh mohali panchkula tricity

Advertisement

हेल्थ और भी
News Image

India में पहले से क्यों नहीं दी जाती Rabies की Vaccine?

car insurance awareness man cleaning car outside home for vehicle insurance in chandigarh mohali panchkula

Request failed with error Your account does not have sufficient credit balance to execute this request.