जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा मंगलवार को एक बार फिर समालखा क्षेत्र मे 5 अवैध कालोनियो को बुलडोज़र चलाकर जमींदोज किया गया। डीटीपी सुमित मलिक के नेतृत्व में समालखा शहर के साथ साथ गांव किवाना ओर पट्टीकल्याणा की अवैध कॉलोनियों मे तोड़फोड़ अभियान चलाया गया ओर लगभग 35 एकड़ क्षेत्र में फैली 5 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान ब्लॉक टाइल्स नेटवर्क को हटाया गया तथा अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया। अभियान की निगरानी के लिए एसडीओ नवीन लाठर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला नगर योजनाकार सुमित मलिक ने जनता से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समालखा मे फिर चला डीटीपी का बुलडोज़र,35 एकड मे फैली 5 अवैध कालोनियो को किया जमींदोज



