मित्तल परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगीली चौक,नंद गांव,मथुरा में रंगीली ल_मार होली के उपलक्ष में नंद के लाला के दर्शन व ल_मार होली का आनंद लेने आये हुए सभी दर्शनार्थियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह बालभोग में ब्रेड पकोड़े,देसी घी का सूजी का हलवा, बोदी, जलेबी, कढ़ी चावल, पूरी सब्जी व सब्जी चावल का प्रसाद सुबह 9 बजे से करीब शाम 4 बजे तक बड़े ही आनंद के साथ वितरित किया गया। भंडारा वितरण करने में नंद गांव के पंडित मुकेश कुमार, फरीदाबाद से नरेश मित्तल,रामगोपाल मित्तल,राजेश मित्तल पलवल से विपिन मंगला व बल्लभगढ़ से प्रदीप गुप्ता,वासुदेव गोयल,प्रिंस जैन,अमित मित्तल व निर्देश मित्तल ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।