अंबाला। अम्बाला शहर में मानव सेवा के महान उद्देश्य को समर्पित एक महाविशाल रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय पंजाबी महासभा, अम्बाला शहर, जन सेवा आरोग्य केंद्र, अम्बाला शहर, भारत विकास परिषद झ्र गीता गोपाल शाखा एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार, अम्बाला शहर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह शिविर स्वर्गीय श्री रामजी दास चावला जी की पावन पुण्य स्मृति में आयोजित होगा। यह रक्तदान शिविर 1 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक, पंचायत भवन, अम्बाला शहर में आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल होंगे। इसके अतिरिक्त नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी तथा धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस अवसर पर तीनों संस्थाओं के अध्यक्ष श्री सतीश चावला जी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। यदि हम वास्तव में किसी जरूरतमंद की सहायता करना चाहते हैं तो रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती।ह्व उन्होंने सभी सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की ताकि यह रक्तदान शिविर एक ऐतिहासिक और सफल आयोजन बन सके।
चावला ने यह भी जानकारी दी कि रक्त संग्रहण की संपूर्ण व्यवस्था पीजीआई चंडीगढ़ से आने वाली विशेषज्ञ मेडिकल टीम द्वारा की जाएगी, जिससे रक्तदाताओं को सुरक्षित एवं मानक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजक संस्थाओं ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें, किसी जरूरतमंद को जीवनदान दें और स्वर्गीय आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।