जेसीआई फोरम आॅफ अम्बाला इंडस्ट्री ने अपने जेसी वीक के अंतरगत वात्सल्य स्कूल के स्पेशल बच्चों के लिए एक टैलेंट शो का आयोजन चेयरमैन अनुज धीर ,प्रधान  राधिका मदान व जूनियर जेसी विंग चेयरमैन आराध्या मदान की अध्यक्षता में किया । इसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी योग्यता से बहुत बढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया । पूर्व प्रधान विनय मेहता व सभी उपास्थित सभी पूर्व प्रधान व चेयरपर्सन व सदस्यों ने मोमेंटोस्ज और मेडल देकर बच्चों का प्रोत्साहन किया । स्कूल के प्रिंसिपल यशपाल कुमार व पूर्व प्रधान अजय गंभीर ने बताया कि ये बच्चे अपनी कला के बल पर विदेशों में भी कई पुरस्कार प्रार्पत करकर आए हैं ।लेडी जेसी विंग चेयरमैन मोनिक विग व चेयरपर्सन संजना सैनी ने  स्कूल के स्टॉफ की सेवा भाव की तारीफ की ।पूजा पुरी व नीलम वासन प्रोजेक्ट डायरेक्टर रही वह वांशिका अहूजा ने मंच का संचालन किया । अध्याय के  सदस्य राजकुमार बेरी व पूर्व प्रधान विकास मदान व अजय गंभीर ने इस नेक काम के लिए आर्थिक सहयोग दिया । मीडिया प्रभारी अश्वनी अहूजा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट बहुत ही खास था और हम हर साल इसे करने का प्रयास करेंगे । सभी सदस्यों ने इन बच्चों के साथ डाँस किया और इनकी जिÞंदा दिली को देख भावुक हो उठे । कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राज मदान, रोहित सरीन, सचिव राहुल गोंधी, राजेश डाँग, इंद्र प्रूथी, प्रभजोत सिंह, अमित सैनी , बलजिंदर सिंह,परमिन्द्र कोड़वा, हरीश मदान,लेडी जेसी सचिव अनु प्रूथी, पूर्व चेयरपर्सन्स शालू डाँग, अंजलि मदान, पल्लवी अहूजा,मोनिका मेहता, सुमन मदान, सिमी मदान उपस्थित रहे ।