अंबाला की जेसीआई फोरम आॅफ अंबाला इंडस्ट्री ने अपने जेसी वीक के तीसरे चरण में आज सैल्यूट टू साइलेंट स्टार्स का आयोजन सिविल हॉस्पिटल अंबाला कैंट में कीया जिसके अंतर्गत सिविल हास्पिटल की लगभग 83 नर्से को सम्मानित किया गया । अध्याय के चेयरमैन जैसी अनुज धीर बताया कि हमारा विश्वास है कि मानवता की सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है और नर्स स्टाफ का तो सारा जीवन ही मानवता की सेवा के लिए समर्पित होता है। अध्याय की प्रधान राधिका मदान ने सबकी ओर से उन्हें धन्यवाद कहा । पूर्व प्रधान व पूर्व चेयरमैन विनय मेहता ने डॉ.विनय गोयल व डॉ.पूजा पैंटल को सब सदस्यों से परिचित करवाया व नर्स स्टाफ के कठिन व निस्वार्थ सेवा के बारे में बताया । प्रोजेक्ट डायरेक्टर सिमी मदान,मोनिका मेहता व रिचा अहूजा ने कार्य का संचाल बखूबी किया । मीडिया प्रभारी जेसी अश्वनी अहुजा ने कहा कि हमारी संस्था ऐसी ही समाज सेवा के लिए जानी जाती है । लेडी जेसी विंग की चेयरमैन मोनिका विग, चेयरपर्सन संजना सैनी व सचिव अनु प्रुथि व राहुल ने कार्यक्रम में एहम भूमिका निभाई । कार्यक्रम में पूर्व प्रधान विकास मदान,रोहित सरीन, पूर्व चेयरपर्सन पूजा पुरी, श्रुति गंभीर,पल्लवी अहूजा,पीयूष प्रूथी, अमित सैनी,प्रभजोत सिंह, हरीश मदान,परमिंदर सिंह कोड़वा आदि उपस्थित रहे ।
जेसीआई फोरम आॅफ अंबाला इंडस्ट्री ने नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम का किया आयोजन



