आज यहां जारी बयान में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान व उनके सशक्तिकरण को लेकर जो पहल हरियाणा से की गई थी, वो आज निरंतर मजबूत की जा रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के आम बजट के दौरान लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपए बजट का पूर्व में ही आबंटन कर दिया गया था। अब इस योजना को लागू करने की तिथि घोषित करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है।
हर संकल्प को पूरा करेगी नायब सरकार, जन-जन को पहुंचेगा लाभ-डॉ. अरविंद शर्मा



