हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रात: अम्बाला छावनी में टांगरी नदी के बढ़े हुए जलस्तर का जायजा लिया और जिला प्रशासन को टांगरी नदी के अंदर बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए अनाउंसमेंट कराने के दिशा-निर्देश दिए।
टांगरी नदी में आज प्रात: जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। प्रातः 30 हजार क्यूसिक पानी नदी में आया जिससे टांगरी नदी के अंदरूनी क्षेत्र में बसे लोगों को खतरा उत्पन्न हो सकता था। इसी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रात: टांगरी नदी के आसपास क्षेत्रों का मुआयना किया और जिला प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहाड़ों पर ज्यादा बारिश होने पर टांगरी नदी में पानी आता है। आज नदी में 30 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी आया है जोकि सामान्य से बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि बरसाती सीजन से पहले हमने टांगरी नदी को गहरा करने का काम काफी किया है, मगर कुछ अवरोध आने के कारण कार्य 25 प्रतिशत ही हो सका था, शेष कार्य बरसाती सीजन के बाद होगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि 30 हजार क्यूसिक पानी सुरक्षित अम्बाला छावनी से निकल जाएगा, मगर फिर भी खतरे को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है
विज ने आज टांगरी नदी के पास बसी कालोनियों का किया दौरा,दिए दिशा-निर्देश



