पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अम्बाला शहर में  शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में माननीय प्राचार्य महोदय डॉ. विकास कोहली ने शिक्षा जगत के महान प्रख्याता डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात  बच्चों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी। बच्चों को बताया गया कि शिक्षक दिवस  भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सम्पूर्ण योगदान दिया था। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर नर्सरी क्लास के नन्हे नन्हे बच्चों ने नन्हें से कदम लेकर गाने पर बहुत सुंदर प्रस्तुति जिसे सभी ने बहुत सराहा । एल के जी कुछ बच्चों ने अपने अध्यापकों का उनके जीवन में कितना महत्व है यह नृत्य के माध्यम से दिखाया, तो यू के  जी के बच्चों ने शुक्रिया शुक्रिया सॉन्ग के माध्यम से अपने अध्यापकों का धन्यवाद किया । कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका में गुरु शिष्य संबंधो को दशार्या व गुरु महिमा का सूंदर चित्रण किया।  स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली  ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की और सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस  की बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होने बच्चों को बताया कि शिक्षक दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारे शिक्षक न केवल हमें सही ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि हमें नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से भी परिपूर्ण करते हैं। इस दिन हम उनके लिए सम्मान व्यक्त करते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं।  शिक्षक  हमें सही राह दिखाते हैं और हमारे भविष्य को उज्ज्वल  बनाने में मदद करते हैं। इसलिए हमें हमेशा अपने  शिक्षकों  का सम्मान व आदर करना चाहिए।