जींद। देवभूमि बनभौरी स्थित माता भ्रामरी धाम में नवरात्र में हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, मुम्बई, गुजरात तक से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे। पहले नवरात्र से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई थी। आम से लेकर खास तक ने माता भ्रामरी की मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा पीने के पानी, साफ.-सफाई के अलावा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए हुए थे। पूरे मंदिर परिसर को भव्य ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने कहा कि नवरात्र में अष्टमी तक लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। माता भ्रामरी कुल देवी होने के साथ-साथ मान्यता है कि यहां पर नवजात शिशु के सिर के बाल उतारने के साथ-साथ पूजा, अर्चना की जाती है तो नवविवाहित जोड़े भी पूजा, अर्चना करने आते है। यहां पर मनोकामना पूर्ति के लिए धागे भी श्रद्धालु बांधते है। नवरात्र से पहले पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। हर रोज यहां पर माता के दरबार को फूलों से सजाया जाता है। सच्चे मन से पूजाख् अर्चना करने पर माता मनोकामना पूर्ण करती माता भ्रामरी धाम पुजारी श्याम लाल कौशिक ने बताया कि नवरात्र में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण के लिए पूजा, अर्चना के लिए आते है। मंदिर में बेहतर प्रबंध होने के चलते श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होती। श्रद्धालु कुलदेवी के दर्शन कर मनोकामना के लिए पूजा, अर्चना करते है।