अंबाला। नगर निगम अंबाला द्वाारा देव समाज कालेज में वेस्ट टू आर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अनुपयोगी (वेस्ट) सामग्री से सुंदर एवं रचनात्मक वस्तुएँ तैयार कीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से भी उपयोगी और आकर्षक चीजें बनाई जा सकती हैं। छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएमजीजीए हरियाणा बैशाखी डे, सीएसआई नगर निगम सुशील कुमार,आईईसी एक्सपर्ट सचिन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को गमला भेंट कर सम्मानित किया गया।
देव समाज कॉलेज में वेस्ट टू आर्ट कार्यक्रम, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता



