अंबाला। अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निदेर्शानुसार महिला थाना की एसएचओ इंस्पेक्टर सतविंदर कौर ने अंबाला जिला के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें,क्योंकि यह कानूनी अपराध है और इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के निदेर्शानुसार,अंबाला महिला थाना की एसएचओ ने सभी अभिभावकों और माता-पिता से प्रार्थना की है कि वे अपने बच्चों को कोई भी वाहन न दें,इसमें आपका और आपके बच्चे का बचाव है,एसएचओ सतविंदर कौर ने कहा कि स्कूल और अन्य स्थानों पर जाने के लिए अभिभावक खुद अपने बच्चों को छोड़कर आएं,यही सबसे बड़ी सुरक्षा है।नाबालिग बच्चों को वाहन देने से उनके जीवन को खतरा हो सकता है और इसके लिए माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।अंबाला महिला पुलिस ने इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है और नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले माता-पिता के खिलाफ जुमार्ना लगाया जा सकता है और वाहन जब्त किया जा सकता है आपको बता दें महिला थाना की टीम पूरी तरह मुस्तैद रहती है और जगह-जगह पर हर रोज चेकिंग की जाती है।अंबाला महिला थाना की एसएचओ इंस्पेक्टर सतविंदर कौर दिन रात खुद फील्ड में रहती है।
अंबाला पुलिस की सख्त चेतावनी: नाबालिग बच्चों को वाहन देने पर होगी कार्रवाई



