में आज 04 फरवरी 2026 को अम्बाला साइबर पुलिस टीम ने हर्बल पार्क अम्बाला शहर में साईबर जागरूकता अभियान के तहत आमजन/राहगिरों को साइबर अपराधों से बचने बारे जागरूक किया। साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों को साइबर सैल के उप निरीक्षक फकीर चंद व साइबर थाना से महिला सिपाही रेणू ने साइबर अपराधों से बचने बारे विशेष जानकारी दी। उन्होंने बतलाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल पर भरोसा करके आप अपने बैक खाता/क्रैडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी साझां ना करे। व्हटसएप्प पर आने वाले किसी भी प्रकार के अनजान लिंक को ओपन ना करे, अपने फेसबुक, व्हटसएप्प का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे। ओटीपी को किसी से भी शेयर ना करे, किसी भी अनजान व्यक्ति का वीडियो कॉल ना उठाएँ। बिना जानकारी के लालचवश आॅनलाइन सस्ते सामान को ना खरीदें। पुलिस वर्दी में वीडियो कॉल करके डिजिटल अरेस्ट करने वालों से ना डरें। चार धाम यात्रा के नाम पर आॅनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल बुकिंग आदि के नाम पर साइबर ठगी करने वालों से भी सतर्क रहें। साइबर अपराध से बचने हेतू सतर्कता बरतें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों व धोखाधडी करने वाले ठगों से बचाना है। अगर किसी के साथ साइबर अपराध घटित हो जाता है तो तुरन्त साइबर क्राईम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें व वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।