अंबाला। जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया बराड़ा के गांव बुढ़ियों, तहसील बराड़ा जिला अम्बाला में लगभग 4 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़-फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गयी। इस कार्यवाही के दौरान अवैध कॉलोनीयों में बनी हुई कच्ची सडकों के जाल तथा 25 दुकानों व मकानों की नीवों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। इस मौके पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कौशिक, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र, एसएचओ इन्फोरसमेन्ट भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कॉलोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निमार्णों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।