हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित व्यापक एवं तर्कसंगत जीएसटी सुधार देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। इन सुधारों से दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, बीमा योजनाओं तथा पोषण संबंधी उत्पादों की लागत कम होगी और आमजन को सस्ती तथा सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य आम नागरिक का जीवन सरल बनाना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इसके साथ ही इन कदमों को परिवारों पर खर्च का बोझ घटाने वाला और विभिन्न सेक्टरों के लिए राहतकारी बताया। उन्होंने इसे व्यापार और जीवन दोनों को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
जीएसटी सुधारों से हर नागरिक तक सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पहुँचेगी– आरती सिंह राव



