अंबाला शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी हर्ष साहनी, जिन्हें आज सिर्फ अंबाला ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में उनके सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है, अब इस पर हर्ष साहनी ने सिविल अस्पताल अंबाला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक ईमेल के माध्यम से पत्र लिखकर एक महत्वपूर्ण मांग उठाई है।उन्होंने अपने पत्र में बताया कि सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पार्किंग के लिए लोगों से पैसे वसूले जाते हैं। जब कोई मरीज गंभीर स्थिति में इमरजेंसी में पहुंचता है, तो सबसे पहले उसे इलाज की आवश्यकता होती है, न कि पार्किंग पर्ची के पैसों की।ऐसे में मरीज के साथ आए परिजनों को पहले पार्किंग शुल्क देना पड़ता है, जिससे समय की भी बबार्दी होती है और मानसिक तनाव भी बढ़ता है।हर्ष साहनी ने स्पष्ट किया कि इमरजेंसी जैसी संवेदनशील जगह पर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की बाधा का सामना न करे, इसके लिए जरूरी है कि वहां पार्किंग पूरी तरह से निशुल्क हो।उनका मानना है कि यदि यह व्यवस्था लागू की जाती है, तो अंबाला के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और मरीजों को समय पर इलाज भी मिल सकेगा।
समाजसेवी व एडवोकेट हर्ष साहनी ने सिविल अस्पताल अंबाला की इमरजेंसी के बाहर पार्किंग निशुल्क करने की मांग की



