सोहन लाल डी.ए.वी. स्कूल में एक मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ की स्वास्थ्य जांच करना और उन्हें सही चिकित्सकीय सलाह देना था। कैंप में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर,  हृदय और दृष्टि की जाँच सहित गाइनेकोलॉजिस्ट संबंधी सामान्य स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध कराए गए। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने तथा स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य व स्वच्छता के महत्व को समझा। हीलिंग टच हॉस्पिटल की टीम ने संतुलित आहार, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने इस पहल की सराहना की।