अलिका में शहीद भगत सिंह नौजवान सभा और ग्रामीणों ने अध्यापकों के तबादले को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने जबरदस्ती 5 अध्यापकों का तबादला कर दिया है, जिससे छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान बिट्टू विंजा ने कहा कि प्रशासन के पास सोमवार तक का समय है,अगर तबादले को कैंसिल नहीं किया गया तो वे पक्के तौर पर गेट को बंद कर देंगे। नौजवान सभा के प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा को खत्म करने में लगी है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा विफल हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य सुधर सके। धरने में रवि अलिका,हरप्रीत,अशोक,राहुल,अनमोल,कृष्ण,दर्शन लाल,काला राम,प्रहलाद,वेदप्रकाश पंच,कुलवंत पंच,रमेश पूर्व मेंबर,सुंदर,कुलवंत रणजीत अलिका आदि शामिल थे।
अलिका में 5 अध्यापकों के तबादले के विरोध में ग्रामीणों का धरना, गेट बंद करने की चेतावनी



