नारायणगढ़। विद्युत परिसर नारायणगढ़ के प्रांगण में उपमंडल अधिकारी विकास बंसल व नारायणगढ़ सबडिवीजन के अधीन सभी जूनियर इंजीनियर ने तकनीकी कर्मचारियों के साथ सुरक्षा दिवस मनाया। सभी तकनीकी कर्मचारियों को विभाग द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश बताते हुए निर्देश दिए गए कि किसी भी बिजली लाइन पर काम करते हुए क्या-क्या सावधानी बरतनी है और किस-किस सुरक्षा नियम का पालन करना है। उपमंडल अधिकारी विकास बंसल द्वारा सभी कर्मचारियों को विभाग द्वारा जारी उत्तम गुणवत्ता के आधुनिक सुरक्षा उपकरण के बैग वितरित किए गए। जिसमें सभी प्रकार के आधुनिक सुरक्षा उपकरण है। जिसमें प्रमुख रूप से हेलमेट के साथ सेंसर दिया गया है जो की किसी भी चालू लाइन के संपर्क में (बिना छुए) आने पर आवाज करने लग जाता है। सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा दिशा निदेर्शों को दोहराना व उन्हें जागरूक करना है। उत्तम किस्म के सुरक्षा उपकरण मिलने पर सभी कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया व सभी कार्य सुरक्षा दिशा निदेर्शों के अनुरूप करने का वचन लिया। इस अवसर पर विभाग द्वारा जारी सुरक्षा दिशा निदेर्शों की प्रतिलिपि भी सभी कर्मचारियों में बांटी गई। सुरक्षा दिवस में जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार, दिनेश कुमार जूनियर इंजीनियर, विजय कुमार जूनियर इंजीनियर, रमेश डांग फोरमैन, सुनील कुमार फोरमैन, बलराम कोहली फोरमैन, कृष्ण कुमार लाइनमैन व बड़ी संख्या में तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।