डीएवी पब्लिक स्कूल, अम्बाला सिटी की छात्राओं ने खेलो इंडिया स्टेट वूमेन वुशु सिटी लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन क्रमश: पानीपत और रेवाड़ी में हुआ।समालखा (पानीपत) में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दीपिका (28 किग्रा वर्ग) रजत पदक सीरत (30 किग्रा वर्ग) कांस्य पदक रुहानी (60 किग्रा वर्ग) रजत पदक मन्नत संधू (70 किग्रा वर्ग) रजत पदक। इसके अतिरिक्त नवजोत (48 किग्रा वर्ग), आशी (42 किग्रा वर्ग), प्रतीक्षा (56 किग्रा वर्ग) और अर्शप्रीत (56 किग्रा वर्ग) ने भी भाग लेकर यह प्रमाणित किया की देश की बालिकाएं विजय और पराजय में सम रहते हुए स्पोर्ट्समैनशिप की भावना से क्रीडा क्षेत्र में भाग लेने को तत्पर है। रेवाड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। प्रतीक्षा (56 किग्रा वर्ग) कांस्य पदक नवजोत (48 किग्रा वर्ग) कांस्य पदक,सीरत (30 किग्रा वर्ग) कांस्य पदक, दीपिका (28 किग्रा वर्ग) सहभागिता प्रमाणपत्र। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधा रमण सूरी ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कठिन मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की वुशु कोच नीलम ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ये उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेंगी। एक्टिविटी इंचार्ज गौरी वंदना ने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल बिना कोई अतिरिक्त फीस लिए विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों की तैयारी करवाता है। वुशु , शतरंज, बास्केटबॉल, हैंडबॉल , वह क्रिकेट इत्यादि की खेलों में बच्चे विशेष रुचि दिखाते हुए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का वुशु प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
