इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 308 ने केंद्रीय कारावास में उपलब्ध कराए संगीत उपकरण। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल की अगुवाई में इण्डिया विजन फाउंडेशन किरण बेदी के सहयोग से सेंट्रल जेल अम्बाला शहर में म्यूजिक थैरेपी केंद्र प्रारंभ किया जिसका उदघाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल ने किया। इनर व्हील क्लब अम्बाला डिफेन्स यूनाइटेड ने अन्य 3 इनर व्हील क्लबों के साथ मिलकर विभिन्न संगीत उपकरण जेल को उपलब्ध कराए।इस मौके पर हमारे क्लब की अध्यक्ष रेखा वाही तथा सेक्रेटरी चरणजीत कौर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जेल अधिकारियों ने हमारे इस कदम को सराहा और कहा इससे जेल वासियों के चरित्र एवं स्वास्थ्य सुधार में बहुत सहायता होगी। पूजा गोयल ने सभी को शुभ कामनाएं दी ओर उनके उज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।