भारत सरकार के निदेर्शानुसार 25 अगस्त से 08 सितम्बर 2025 तक नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्षम/माधव नेत्र ज्योति सोसाइटी, अम्बाला द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अंबाला शहर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सक्षम हरियाणा के उपाध्यक्ष श्री के.एल. गुलाटी, संयोजक श्री अरविन्द जैन, इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष (से.नि.) नरेश चोपड़ा, सतनाम नागपाल , वरिष्ठ महिला प्रमुख  सरोज अरोड़ा, महिला प्रमुख मीना गर्ग एवं प्रमोद गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिविल इलेव्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अंबाला शहर, डॉ. राजीव सपरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान में वोकल फॉर लोकल विषय पर वाद-विवाद एवं सेमिनार का आयोजन भी हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में वीरेन्द्र गुप्ता एवं डॉ. सरिता रहे ।इसमें प्रथम स्थान तनीश द्वितीय स्थान सोमपाल व तृतीय स्थान प्रियांशु ने प्राप्त किया । पूरे कार्यक्रम की  समन्वयक विभागाध्यक्ष एप्लाइड साइंस डॉ सुनीता रानी रहे ।  वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में लाखों लोग कॉर्नियल अंधत्व से पीड़ित हैं, जिनका उपचार केवल नेत्र प्रत्यारोपण से ही संभव है। एक नेत्रदान से दो व्यक्तियों को रोशनी मिल सकती है। मृत्यु उपरांत नेत्रदान की प्रक्रिया सरल है और यह किसी भी अस्पताल में आसानी से की जा सकती है।   इस दौरान विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं एवं अपने परिवारजनों को नेत्रदान हेतु प्रेरित करेंगे। सक्षम/माधव नेत्र ज्योति सोसाइटी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को दृष्टिहीनता मुक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मच संचालन प्रीतपाल कौर द्वारा किया गया । इस अवसर पर विभागाध्यक्ष मेजर जगजीत सिंह नारंग, रामनिवास, जशनप्रीत कौर, स्वरूप कौर,रविन्द्र कुमार, नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहे।