सनातन धर्मा कॉलेज, अंबाला छावनी के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आई.टी. एसोसिएशन द्वारा बी.एससी. आईटी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पावरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसके अंतर्गत 18 विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ बुधवार, 27 अगस्त 2025 को किया गया। प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, तकनीकी समझ और प्रस्तुति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कार्तिकेय , द्वितीय पर अंशिता एवं तृतीय स्थान पर वंश रहे।कार्यक्रम का संचालन सुश्री गरिमा सूदन (संयोजक) ने किया और इसका आयोजन सुश्री कामना बिल्लस (एसोसिएशन इंचार्ज) के मार्गदर्शन में  किया गया। विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने नवीन विचार प्रस्तुत किए, जिससे उनकी शोध-क्षमता और नवाचार दृष्टि स्पष्ट झलकती रही। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके मनोबल को ऊँचा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को न केवल आत्मविश्वास प्रदान करती हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष  डॉ. आरती अरोड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में केवल विषय ज्ञान ही नहीं, बल्कि उसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की कला भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना कर सकें।  प्रतियोगिता का समापन जोश और उमंग के साथ हुआ। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ जिसने उन्हें ज्ञान और आत्मविश्वास दोनों प्रदान किया।