कालांवाली। भाजपा नेता डॉक्टर संजीव सिंगला ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा का हम स्वागत करते हैं । यह निर्णय उन परिवारों के लिए सम्मान और सहारा है जिन्होंने निर्दोष होकर भी उन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में अपने प्रियजनों को खो दिया। सरकार का यह कदम दर्शाता है कि भाजपा सरकार केवल विकास ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और मानवीय मूल्यों के लिए भी समर्पित है। सिख समुदाय ने हमेशा ही देश की अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया है। 1984 के दंगे एक दुखद अध्याय है, जिसका हम सभी विरोध करते आए हैं।इस कार्यक्रम में सतबीर सिंह, सुखवंत सिंह ,रमेश सरदाना चीनू शर्मा ममता रानी महेश रानी ,गोपिंदर सिंह नरेंद्र प्रीति पाल, रमेश सरदाना मौजूद रहे।
खेल
धनसौली स्कूल में प्रवेश उत्सव, नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत
नए सत्र से पहले विद्या भारती मॉर्डन स्कूल में यज्ञ, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
पानीपत। विद्या भारती माॅर्डन स्कूल खादी आश्रम में 1 अप्रैल...
पानीपत के विद्या भारती स्कूल में नए सत्र के अवसर पर यज्ञ में आहुति देते छात्र
पानीपत। श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्री...






