पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ,अंबाला शहर  की  प्रतिभाशाली छात्रा  हरनूर कौर  ने  चीन में आयोजित बेल्ट एंड रोड यूथ बॉक्सिंग गाला चैंपियनशिप में   कमाल का प्रदर्शन करते हुए  स्वर्ण पदक  हासिल किया । यह प्रतियोगिता 16 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रशिक्षण सह प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की गई थी।  विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. विकस कोहली ने इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर हरनूर कौर को हार्दिक बधाई दी और उनके कोच संजय कुमार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने हरनूर के माता-पिता को भी इस सफलता पर शुभकामनाएँ दीं।  डॉ. कोहली ने कहा हरनूर की यह जीत इस बात का प्रमाण है कि समर्पण और कठिन परिश्रम से असंभव को भी संभव किया जा सकता है।  यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और अम्बाला के लिए गौरव का विषय है। मैं सभी विद्यार्थियों से आह्वान करता हूँ कि वे हरनूर की तरह निरंतर प्रयास कर अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।