महर्षि दयान पार्क सोसाइटी, सेक्टर-25 पार्ट-2 की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से धर्मपाल जुनेजा को सोसाइटी का प्रधान चुना गया। जानकारी देते हुए सोसाइटी के सचिव जगदीश चोपड़ा ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने 70 वर्षीय धर्मपाल जुनेजा को सर्वसम्मति से प्रधान चुनकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही विनोद मंगल को उप प्रधान एवं तरुण सपड़ा को सर्वसम्मति से सहसचिव बनाया गया। चोपड़ा ने बताया कि धर्मपाल जुनेजा पूर्व में मैन बाजार पानीपत के 10 वर्ष तक प्रधान रह चुके हैं, इसके साथ ही सेक्टर 12 आर डब्ल्यू ए के सचिव तथा पानीपत व्यापार मंडल के जिला सचिव भी रह चुके हैं। पिछले एक वर्ष से सेक्टर 25 स्थित महर्षि दयानंद पार्क की देखरेख का जिम्मा उन्हीं के कंधों पर है। प्रधान चुने जाने पर पर धर्मपाल जुनेजा ने समस्त कार्यकारिणी का धन्यवाद किया एवं विश्वास दिलाया कि महर्षि दयानंद पार्क शहर के अन्य पार्कों से ज्यादा सुंदर बनाने का प्रयास होगा। किसी भी तरह की कोई कमी रखरखाव में नहीं रहने दी जाएगी। धर्मपाल जुनेजा एवं समस्त कार्यकारिणी ने आज पार्क में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस अवसर पर उप प्रधान विनोद मंगल, सचिव जगदीश चोपड़ा, सह सचिव तरुण सपड़ा, कोषाध्यक्ष राम अवतार गोयल, विजय गुलाटी, जोगिंदर बजाज बलराज सैनी, डॉ राजबीर आर्य आदि उपस्थित रहे।
धर्मपाल जुनेजा बने महर्षि दयानन्द पार्क सोसाइटी के प्रधानविनोद मंगला उपप्रधान एवं तरुण सपड़ा सचिव चुने गए



