बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत गांव पतरेहड़ी और शहजादपुर में आशा वर्कर व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शहजादपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. गुरप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में निकाली गई। डॉ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि समाज में लड़कियों के प्रति सम्मान, उनकी शिक्षा और पोषण पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। यदि हम लड़कियों को उचित शिक्षा और अच्छा पोषण देंगे, तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा और वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में योगदान दे सकेंगी। लड़की का सम्मान झ्र समाज में लड़कियों को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए।  शिक्षा झ्र लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।  पोषण झ्र लड़कियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उचित पोषण आवश्यक है। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता झ्र कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति को समाप्त करना होगा और लड़कियों को समान अवसर व अधिकार देने होंगे। डॉ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि ह्लहम सबके ये प्रयास स्वस्थ नारीझ्रसशक्त परिवार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम होंगे। सीएचसी शहजादपुर और पीएचसी पतरेड़ी की आशा कार्यकतार्ओं ने इस अभियान के समर्थन में जागरूकता रैली का आयोजन किया। डॉ. गुरप्रीत सिंह ने पूरे ब्लॉक के लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की आगामी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को समर्थन दें और समाज में लड़कियों को सम्मान, शिक्षा व पोषण देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में योगदान करें।