राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टीक के 9 खिलाड़ियों ने ब्लॉक व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जगह बनाई है।
चयनित खिलाड़ियों में हैंडबॉल (मोहित, तमन्ना), वॉलीबॉल (मुस्कान, अंकिता), बैडमिंटन (नितिका), कबड्डी (राखी, साहिल, गौरव) और 3000 मीटर दौड़ (तमन्ना) के नाम शामिल हैं।
विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सरपंच सोनिका रानी, पूर्व सरपंच विक्रम व खेल अध्यापकों ने भी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
टीक स्कूल के 9 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन



